Hello friends Welcome To Electrohindi.com
दोस्तों विधुत क्या है ये तो आप पहले ही जान चुके हैं, अगर आप अभी तक ये नहीं जानते हैं की विधुत क्या है तो आप यहाँ से क्लिक करके भी देख सकते हैं।
तो अब बारी है ये जानने की - की विधुत कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर: विधुत दो प्रकार की होती है।
1. स्थिर विधुत ( static electricity )
2. चल विधुत ( dynamic electricity )
दोस्तों आप ने ये तो जान लिया की विधुत दो प्रकार की होती है एक स्थिर विधुत और दूसरा चल विधुत, तो चलिए अब हम आपको पुरे विस्तार से बताते हैं की स्थिर विधुत किसे कहते हैं और चल विधुत किसे कहते हैं।
शुरुआत करते हैं इनके परिभाषा से
1. स्थिर विधुत: वैसा विधुत जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं ले जाया जा सकता है और ना ही इससे किसी विधुतचालित उपकरणों को चलाया जा सकता है स्थिर विधुत कहलाता है
यह विधुत दो वस्तुओ के बिच घर्सण से उत्त्पन्न होता है जैसे: एबोनाइट के छर को बिल्ली के खाल पर रगड़ने से, या मोम और रेशम को रगड़ने से,
अर्थ: दोस्तों वैसे तो इसकी परिभाषा को बहुत ही आसान शब्दो में लिखा गया है परन्तु फिर भी मैं आपको इसका अर्थ बता ही देता हूँ, इसके परिभाषा से ये बात साफ़ साफ़ स्पष्ट हो रहा है की स्थिर विधुत एक ऐसा विधुत है जिसे किसी भी काम में नहीं लाया जा सकता है क्यूंकि यह विधुत न तो एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकती है और ना ही ये ज्यादा देर तक रूकती है, ये विधुत टेम्परोरी होती है जो की दो वस्तुओ के बिच घर्सन से उत्त्पन्न होती है।
एक छोटा सा प्रयोग बताता हूँ शायद आपने ये बचपन में किया भी होगा एक कलम लेकर उसके पिछले सिरे को कुछ देर तक अपने सर के बालो में रगड़े और फिर उस कलम को कागज़ के छोटे छोटे टुकरो के पास लेजाकर देखें, आप देखेंगे की कागज़ के टुकड़े अपने आप उस कलम में चिपकने लगते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि उसमे स्थिर विधुत उत्त्पन्न हो जाती है जिसके कारन उस कलम में चुम्बकीये बल आ जाता है और कागज़ के टुकड़े कलम की तरफ आकर्षित होने लगते हैं वो भी मात्र पल भर के लिए
स्थिर विधुत सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रिसिटी को दर्शाती है क्यूंकि सबसे पहले स्थिर विधुत का ही खोज हुआ था तब ही हमें इलेक्ट्रिसिटी के बारे में पता चला था
2. चल विधुत: वैसा विधुत जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जाया जा सकता है, और इससे सभी विधुतचालित उपकरणों को चलाया जा सकता है, जैसे: लाइट, फैन, मोटर, गीज़र, फ्रीज,,.........इत्यादि।
चल विधुत के भी दो प्रकार होते हैं। 1. Dc करंट, 2. Ac करंट
अर्थ: दोस्तों जिस तरह आप ने स्थिर विधुत के बारे में पढ़ा ठीक उसके उल्टा चल विधुत को समझ सकते हैं, दोस्तों चल विधुत ऐसा विधुत है जिसे एक जगह से दूसरे जगह पर आसानी से ले जाया जा सकता है, इसके दो प्रकार हैं, दिष्ट धारा, और प्रत्यावर्ती धारा अधिक इन दोनों के बारे में अधिक जानने के लिए इन दोनों में से किसी पर भी क्लिक करके देख सकते हैं।
> दिष्ट धारा किसे कहते हैं ?
> प्रत्यावर्ती धारा किसे कहते हैं ?
आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |



