What Is Ac Current - प्रत्यावर्तीधारा किसे कहते हैं ?

 प्रत्यावर्तीधारा किसे कहते हैं ?
नमस्कार दोस्तों Welcome to Electrohindi.com

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की प्रत्यावर्तीधारा (AC current ) किसे कहते हैं ? तो चलिए शुरू करते हैं इसके परिभाषा से

परिभाषा:  ऐसी विधुतधारा जो समय के साथ साथ उसके दिशा में या मान में परिवर्तन होता रहता है प्रत्यावर्तीधारा कहलाता है।

दोस्तों,,, हो सकता है की इस परिभाषा को पढ़ने के बाद भी आपको अच्छी तरह समझ में नहीं आया होगा की प्रत्यावर्तीधारा किसे कहते हैं। तो टेंशन लेने वाली कोई बात नहीं है क्यूंकि अब जिस तरीके से मैं आपको समझानेवाला हुँ मुझे सौ प्रतिसत (100% ) उम्मीद है की आपको बहुत अच्छे से ये समझ में आ जायेगा की प्रत्यावर्तीधारा किसे कहते हैं ?



                                                             Image-1.AC Current


दोस्तों ऊपर इमेज 1 में प्रत्यावर्तीधारा को दिखाया गया है अगर आप इस इमेज को गौर से देखेंगे तो आपको ये समझ आएगा की इसके परिभाषा में दिए अनुसार ही इस इमेज में किस तरह से प्रत्यावर्तीधारा के दिशा और मान दोनों में परिवर्तन हो रही है, जैसा की इसके परिभाषा में ही लिखा है: ऐसी विधुतधारा जो समय के साथ साथ उसके दिशा में या मान में परिवर्तन होता रहता है प्रत्यावर्तीधारा कहलाता है,

अब मैं आपको बता दूँ की प्रत्यावर्तीधारा जो होती है वो हमेशा वेव के रूप में चलती है, प्रत्यावर्तीधारा की जो मैन वेव होती है उसे साइन वेव कहते हैं। साइन वेव के अलावा इसके और भी कई वेव होते हैं जिसे जानने के लिए इलेक्ट्रिकल के वेव के प्रकार के बारे में आपको और अच्छे से पढ़ना होगा,,,,!



तो दोस्तों  ...!  जब प्रत्यावर्ती धारा एक स्थान से दूसरे स्थान ट्रेवल करती है तब जो साइन वेव चलती है तो वह हर समय अपने मान और दिशा दोनो को बदलते हुए आगे की तरफ बढ़ती है जैसे की आप इमेज में देख ही सकते हो की प्रत्यावर्ती धारा यानी की इमेज में जो रेड वाली लाइन है वो किस तरह से कभी ऊपर तो कभी निचे करते हुए आगे को जा रही है यानी की उसके दिशा में परिवर्तन हो रही है जो की हमें साफ़ साफ़ दिख  रहा है और इसी तरह इसके मान में भी परिवर्तन होती रहती है।

>>>कुछ याद रखने योग्य बातें<<<

* AC करंट का SI मात्रक एम्पेयर होता है 
* एम्पेयर का प्रतिक A होता है  
 AC करंट का आवृत्ति (50 hz)हर्ट्ज़ होता है 
* इसकी उत्पादन केंद्र पर उत्पादन 11000volt ही होता है ट्रांसफार्मर के जरिये इसे घटाया या बढ़ाया जाता है
* AC करंट का खोज माइकल फैराडे ने सन 1831 में किया था    



आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kyamuddin ने कहा…
Good