Three phase सप्लाई पर इन्वर्टर कैसे इनस्टॉल करें ?

welcome to electrohindi.com/एलेक्ट्रोहिंदी में आपका स्वागत है |

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहें हैं की थ्री फेज लाइन पर एक इन्वर्टर को कैसे इनस्टॉल कर सकते हैं, और उसकी वायरिंग कनेक्शन कैसे करेंगे ? 


थ्री फेज लाइन पर इन्वर्टर की वायरिंग invertor wiring on three phase supply :  
 
वैसे तो इन्वर्टर की वायरिंग कनेक्शन के ऊपर हमने पहले भी दो पोस्ट लिखा हुआ है लेकिन उनमे सिर्फ सिंगल फेज पर इन्वर्टर को इनस्टॉल करने और वायरिंग कनेक्शन करने के बारे में लिखा हुआ है. 

परन्तु थ्री फेज पर किसी इन्वर्टर को कैसे इनस्टॉल करे और कैसे उसकी वायरिंग कनेक्शन करें, इस पर न तो कभी कोई पोस्ट लिखी गई है और ना ही कोई विडियो बनाया गया है. 

इस पोस्ट को पढने के बाद मुझे पूरा उम्मीद है की आप थ्री फेज लाइन पर इन्वर्टर को इनस्टॉल करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे. 

इसे समझने से पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे की आपको सिंगल फेज लाइन पर इन्वर्टर को इनस्टॉल करना और उसकी वायरिंग कनेक्शन करना पहले से ही आना चाहिए, 

अगर आपको सिंगल फेज पर ही इन्वर्टर की वायरिंग कनेक्शन करना नहीं आता तो आप थ्री फेज पर भी जल्दी नहीं सिख सकते हैं. इसलिए हम चाहेंगे की आप पहले सिंगल फेज पर इन्वर्टर को इनस्टॉल करना और उसकी वायरिंग कनेक्कशन करने का तरीका सीखे फिर उसके बाद थ्री फेज पर इन्वर्टर इनस्टॉल करना सीखें |

थ्री फेज सप्लाई का घर में आना : 

जैसा की हम जानते हैं की जिस घर में भी थ्री फेज की लाइन होती है उस घर में या तो लोड ज्यादा होती है जिसके कारन थ्री फेज की पॉवर सप्लाई ली जाती है, या फिर उस घर में कोई एक ऐसा उपकरण होता है जिसे सिर्फ थ्री फेज पर ही चलाया जा सकता है. 

इन दोनों ही स्तिथि में एक बात कॉमन है और वो है थ्री फेज लाइन, खैर चाहे जिस कारन से भी थ्री फेज लाइन लिया गया हो, यहाँ पर एक बात हमेशा ध्यान में रखें की घर में लगी हर एक स्विचबोर्ड के अन्दर अलग-अलग फेज लाइन होती है, किसी भी स्विचबोर्ड में दो फेज या तिन फेज लाइन नहीं होती है 

थ्री फेज पर इन्वर्टर इनस्टॉल करना : 

अब..! जब हम यह जान ही चुके हैं की हर एक स्विचबोर्ड के अन्दर सिर्फ एक ही फेज आती है तो हम आसानी से इन्वर्टर को घर में कहीं भी इनस्टॉल कर सकते हैं, जैसे की हमने अपने पिछले पोस्ट में देखा था,

चलिए हम आपको समझाने की कोसिस करते हैं सबसे पहले हमें जिस - जिस लाइट और पंखे को इन्वर्टर से चलाना है उसके स्विचबोर्ड तक एक वायर को डालेंगे उस एक वायर को ही जोड़ जोड़ कर आगे बढ़ते जायेंगे जहाँ तक हमें इन्वर्टर लाइन की जरुरत होगी और उस वायर को हम वहां तक ले जायेंगे जहाँ पर हमें इन्वर्टर को रखना है। 

इन्वर्टर तक पहुँचने के बाद हम उस वायर को इन्वर्टर के पीछे लगे सॉकेट के दायें छेद में डाल देंगे जहाँ से इन्वर्टर की आउटपुट फेज निकलती है, 

और रही बात इन्वर्टर को चार्ज करने की तो हम इन्वर्टर को जहाँ पर भी रख रहें हैं वहां पर एक 20एम्पेयर की स्विच सॉकेट का पॉइंट बना देंगे और वहां पर जो सबसे नजदीक में स्विचबोर्ड होगी उस मे से हम फेज न्यूट्रल और अर्थिंग ले लेंगे चाहे वह तीनो मेसे कोई भी एक फेज हो


आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.