किसी Solar पैनल की वोल्टेज को Resistors द्वारा कैसे कम करें ?

How to reduce solar panel voltage using resistors in hindi ? किसी सोलर पैनल की वोल्टेज को रेसिस्टर द्वारा  कैसे कम करें ?                                    Reduce voltage

अगर आपके पास एक सोलर पैनल है तो जरुर ही आपको उसके वोल्टेज बढाने  या घटाने की जरुरत पड़ेगी ही पड़ेगी तो अगर आप अपने सोलर पैनल की वोल्टेज को घटना चाहते हैं तो कैसे घटा सकते हैं आज हम आपको यही बताने वाले हैं। 
अभी जो तरीका हम आपको बताने जा रहें हैं इसमें आपको दो रेसिस्टर की जरुरत परेगी रेसिस्टर कितने वैल्यू की होगी ये हम आपको जल्द ही बता देते हैं, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिये की इस फोर्मुले या इस नियम का इस्तेमाल करके आप किसी भी तरह के सोलर पैनल या DC वोल्टेज को भी कम कर सकते हैं। 

यहाँ पर हम आपको दो तरीके बताने वाले हैं पहले तरीके का इस्तेमाल करके आप DC वोल्टेज या सोलर पैनल की वोल्टेज को आधा कर सकते हैं। 

जैसे की : अगर किसी सोलर पैनल में से 20 वोल्टेज सप्लाई निकल रही है तो आप उसे 10 वोल्टेज कर सकते हैं या अगर कोई बैटरी 6 वोल्ट DC दे रहा है तो आप उसे 3 वोल्ट कर सकते हैं। 

वोल्टेज को आधा करने का तरीका : किसी भी DC वोल्टेज या सोलर पैनल की वोल्टेज को आधा करने के लिए हमें दो रेसिस्टर की जरुरत पड़ेगी

R1-10k ohms,
R2- 10k ohms
सबसे पहले हम इन दोनों रेसिस्टर को सीरीज में जोड़ देंगे और फिर एक सिरे को +ve के साथ जोड़ देंगे और अब हम दोनों रेसिस्टरों के बिच से आधा वोल्टेज ले सकते हैं. जैसा की निचे दिए इमेज में आप देख सकते हैं |

वोल्टेज को आधा करना:     5 voltage से 2.5 voltage 

इस तरह से दो 10 kilo ohms की रेसिस्टर लगाकर आप कितने भी DC वोल्ट को आधा कर सकते हैं |


ये तो बात हो गई वोल्टेज को आधा करने की लेकिन हमेशा वोल्टेज को आधा करने से काम नहीं बनता है कई बार वोल्टेज को आधा से कम या आधे से कुछ ज्यादा या अपने मन मुताबिक़ जितना चाहें उतना करने की जरुरत भी होती है तो अब हम आपको एक ऐसा फार्मूला बताने जा रहें हैं जिसकी मदद से आप किसी भी DC वोल्टेज को अपने मन मुताबिक जितना चाहें कम कर सकते हैं.
इस फोर्मुले में हमें किसी एक रेसिस्टर R1 या R2 की वैल्यू को पहले ही रख कर चलना होगा, तो हम मान लेते हैं की हमारे पास एक रेसिस्टर R1 पहले से ही मौजूद है जिसकी वैल्यू है 10k ओह्म और हमें 5 वोल्ट को 3 वोल्ट बनाना है तो अब हमें सिर्फ R2 को ज्ञात करना है जिसके लिए हम फोर्मुले का इस्तेमाल करेंगे.
R1: 10k ohm
R2: ?
input voltage: 5v
output voltage: 3v   जो हमें चाहिए |

R2 निकालने का फार्मूला:


जब हम इस फोर्मुले पर 5volt और 3volt को रखते हुए  R2 को निकालेंगे तो यहाँ पर  R2 = 15k ohm निकलकर आएगा और फिर हम इन दोनों (R1 + R2) को बिलकुल वैसे ही कनेक्ट करेंगे जैसा की पहले वाले एक्जाम्पल में किया था, जैसा की निचे इमेज में दिया हुआ है.


अब तक तो आपको काफी कुछ अच्छे से समझ में आ ही गया होगा, अब चलिए हम इसे एक और उदहारण से समझते हैं |

इस बार हम 5 वोल्ट को 1 वोल्ट करके देखेंगे, फिर से वही फार्मूला का उपयोग करके R2 को निकालेंगे,
इस बार R2 = 2.5k ohm आया है. अब पहले की तरह इस बार भी हम दोनों रेसिस्टरों को कनेक्ट कर देंगे जैसा की निचे इमेज में दिया हुआ है |


इस प्रकार से हम किसी भी DC वोल्टेज या सोलर पैनल के वोल्टेज को आधा या जीतना चाहें उतना कम कर सकते हैं 

आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.