Electrical सर्किट किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार की होती है ?

अगर आप इलेक्ट्रिकल में थोड़ा भी रूचि रखते हैं, या फिर आप एक इलेक्ट्रीशियन हैं, या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहें हैं तो आपको ये जरुर पता होना ही चाहिए की इलेक्ट्रिकल फील्ड में सर्किट किसे कहते हैं. तो इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको यही बताने जा रहें हैं की इलेक्ट्रिकल में सर्किट यानि की परिपथ किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार का होता है.

> सर्किट को हिंदी में परिपथ कहते हैं |

परिपथ (circuit) किसे कहते हैं ? : विधुत धारा प्रवाह के लिए तैयार किया गया बंद एवं पूर्ण मार्ग परिपथ (circuit) कहलाता है.

इसमें शायद आपको कुछ - कुछ चीज़े समझ में नहीं आया होगा, लेकिन अब जो हम आपको बताने वाले हैं उससे आपको पूरा समझ में आ जाएगा की सर्किट किसे कहते हैं, क्यूंकि अब हम आपको एक ऐसे उदहारण से बताने वाले हैं जिससे आपके दिमाग में परिपथ की एक तस्वीर ही बन जायेगी.
लेकिन उससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए की परिपथ के पांच मुख्य घटक होते हैं यानी की main part जिनके नाम कुछ इस प्रकार से हैं:

01. सप्लाई श्रोत - source of supply--- AC 220 volt या DC पॉवर सप्लाई
02. चालक  - conductor--- वायर, तार या केबल
03. सुरक्षा युक्ति - safety device--- कट आउट फ्यूज, या MCB
04. नियंत्रक युक्ति - controlling device--- स्विच या बटन
05. उपभोगता युक्ति - consuming device--- लाइट, पंखा, हीटर, फ्रिज इत्यादि....!

ये वो पांच ऐसे मुख्य घटक हैं जिनका उपयोग किसी भी परिपथ में किया जाता है.

अब आप निचे दिए गए इमेज को देखिये इसमें एक कम्पलीट सर्किट दिखाया गया है जिसमे वो पांच मुख्य घटक भी लगें हुए हैं ये इमेज सिर्फ आपको इतना ही बताने के लिए बनाया गया है की परिपथ कैसा होता है


इस इमेज को देखने के बाद ऐसा कुछ भी नहीं बचा जिससे आपको ये न समझ में आया हो की परिपथ किसे कहते हैं |

अब हम बात करेंगे की परिपथ कितने प्रकार का होता है. 

परिपथ के प्रकार : गुण के आधार पर परिपथ चार प्रकार के होते हैं |

01. बंद परिपथ (closed circuit)
02. खुला परिपथ (open circuit)
03. शोर्ट सर्किट (short circuit)
04. लीकेज परिपथ (leakage circuit)

चलिए अब हम एक - एक करके सभी प्रकार के परिपथ के बारे थोडा - थोडा बता देते हैं जिससे आपको इन्हें समझने में और भी आसानी होगी.

01. बंद परिपथ (closed circuit) : जिस परिपथ में सुरक्षा युक्ति नियंत्रक युक्ति उपभोक्ता युक्ति एवं चालक युक्ति लगा हो और जब उसे सप्लाई श्रोत से जोड़ा जाए तब वह बिलकुल सही रूप से काम करे तो ऐसे परिपथ को बंद परिपथ कहा जाता है 


02. खुला परिपथ (open circuit) : जिस परिपथ में सुरक्षा युक्ति, नियंत्रक युक्ति, उपभोक्ता युक्ति एवं चालक युक्ति लगा हो और जब उसे सप्लाई श्रोत से जोड़ा जाये और वह सही रूप से काम ना करे तो वैसी परिपथ को खुला परिपथ कहते हैं 


03. शोर्ट सर्किट (short circuit) : वैसा परिपथ जिस परिपथ में फेज वायर, न्यूट्रल वायर अथवा अर्थिंग वायर के डायरेक्ट संपर्क में आ जाये तो परिपथ का फ्यूज उड़ जाता है और विधुत धारा का प्रवाह रुक जाता है ऐसा परिपथ शोर्ट सर्किट कहलाता है 

04. लीकेज परिपथ (leakage circuit) : यदि किसी परिपथ में फेज वायर, किसी उपकरण की बॉडी या गिले दिवार, लोहे का पाइप, अर्थ लाइन या न्यूट्रल लाइन को अस्पर्श करने लगे और विधुत धारा का कुछ अंस उपभोक्ता युक्ति में ना पहुँच पाता हो तो ऐसा परिपथ लीकेज परिपथ कहलाता है 

आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |






एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Unknown ने कहा…
Mahesh meena

Unknown ने कहा…
Sir motor ko kaise pahchane ki kon si motor series h aur kon si motor parallel h
Ya single phase motor ya three phase motor