एक ही मोटर को हर फ्लोर से कैसे कंट्रोल करें जानिए पूरा डिटेल में - How to control a motor from any floor of the building.?

किसी भी एक मोटर को हम कैसे अलग-अलग फ्लोर से कंट्रोल कर सकते हैं यानी की एक ही मोटर को हम कैसे हर एक फ्लोर से ऑन ऑफ़ कर सकते हैं वो भी बिना किसी दिक्कत के,


आज के इस पोस्ट में हम पुरे डिटेल में आपको ये बताएँगे की आप इस तरह की वायरिंग कनेक्शन कैसे कर सकते हैं और इनमे किन किन चीजों का इस्तमाल किया जायेगा 

और साथ ही साथ हम आपको इसकी एक वायरिंग डायग्राम भी देने वाले हैं जिसे आप सेव कर के अपने पास भी रख सकते हैं, तो चलिए सुरु करते हैं सबसे पहले हम बात कर लेते हैं उन चीजों के बारे में जिनका इस्तमाल इस वायरिंग कनेक्शन में किया जायेगा


और पोस्ट पढ़े :


वायरिंग में लगने वाली चीजों की लिस्ट:
1- NO स्विच - जितने फ्लोर होंगे उतने स्विच
2- NC स्विच - जितने फ्लोर होंगे उतने स्विच
3- कांटेक्टर - मोटर की कैपेसिटी के हिसाब से
4- वायर - दुरी के हिसाब से कितना भी लग सकता है और इसकी गेज मोटर की कैपेसिटी के हिसाब से
5- दो पोल की MCB या पॉवर का सोर्स 

हमने ये तो देख लिया की इस वायरिंग कनेक्शन में क्या-क्या चीज़े लगेंगी अब चलिए हम आपको बताते हैं की इसकी वायरिंग कनेक्शन कैसे होगी, तो दोस्तों वायरिंग कनेक्शन को समझने के लिए आप एक बार निचे दी गयी वायरिंग डायग्राम को अच्छे से देखिये
 

दोस्तों mcb से जो पॉवर सप्लाई की आउटपुट होगी उसमे दो वायर है जिसमे से काला वाला वायर न्यूट्रल का है।  और लाल वाला वायर फेज का है। 

न्यूट्रल वायर को कांटेक्टर के L-1 और A-2 से कनेक्ट करना है, और फेज वायर को कांटेक्टर के L-2 और जो सबसे पहली फ्लोर की NC स्विच होगी उसके एक टर्मिनल में कनेक्ट करना है। 

और फिर उसके ऊपर के सभी फ्लोर के NC स्विच में फेज वायर को सीरीज कनेक्शन करते जाना है और जो सबसे आखिरी NC स्विच होगी उससे निकालने के बाद उसे कांटेक्टर के 13 नंबर से कनेक्ट करना है। 

अब कांटेक्टर के A-1 से हमें एक वायर लेनी है और उसे कांटेक्टर के ही 14 नंबर से और फिर  सभी NO स्विच के एक टर्मिनल में कनेक्ट करते जाना है। 

 NO स्विच की हर दूसरी NC स्विच के हर दुसरे टर्मिनल से कनेक्ट करते जाना है, अब कांटेक्टर के T-1 और T-2 से हमें मोटर में कनेक्शन दे देना है। 


चाहे जितना भी फ्लोर हो हमें इसी प्रकार से वायरिंग आगे बढ़ाते जाना है हमने यहाँ पर तिन फ्लोर तक दिखाया है आप पांच फ्लोर में ऐसी वायरिंग कर सकते हैं। 


अगर आपको अब भी कुछ क्लियर नहीं हो पाया है तो आप ये विडियो भी देख सकते हैं। 





आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |




एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Ankit chaurasiya ने कहा…
Good knowledge sir
Ankit chaurasiya ने कहा…
Sir conectarte ke bare me bataye plese sir
Technical support ने कहा…
Contract ke bera ma may ap ko ak link de raha hu waha se ja ker ap dekh skta hahttps://youtu.be/Ehthw4A5l3s