What is current or ampere - करंट या एम्पेयर किसे कहते हैं ?

What is current or ampere - करंट या एम्पेयर किसे कहते हैं ?




दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की करंट या एम्पेयर किसे कहते हैं तो चलिए शुरू करते हैं करंट के परिभाषा से

करंट-(current): दोस्तों करंट के बारे में अधिक जानने से पहले ये जान लें की करंट को हिंदी में धारा कहते हैं 

तो अब हमें ये जानना है की धारा किसे कहते हैं ? 

तो दोस्तों हम आपको ये बताना चाहेंगे की किसी भी electrical उपकरण को चलाने के लिए जब हम उसे सप्लाई के साथ जोड़ते हैं तब उस सप्लाई सोर्स से लेकर उपकरण तक चालक में से बहते हुए जो चीज़ जाती है जिससे वो उपकरण चलने लग जाता है, उसी चीज़ को करंट यानि की धारा कहते हैं

चलिए इसे थोड़ा और अच्छे से समझते हैं : 

मान लीजिये की किसी घर में छत पर  एक पानी का टैंक रखा हुआ है और निचे एक मोटर लगी हुई है जिसमे से एक पाइप का कनेक्शन ऊपर रखे टैंक से हो रखा है। अब अगर  हमें उस टैंक में पानी भरना है तो हम क्या करेंगे ?
जवाब बिलकुल आसान है, हम मोटर को चालु कर देंगे और पाइप से होते हुए पानी उस टैंक में जाकर भर जाएगी

तो दोस्तों यहाँ पर जिस प्रकार से टैंक को भरने के लिए मोटर से निकलकर पाइप के रास्ते चलते हुए जो चीज़ उस टैंक में जा रही है हम उसे पानी कहते हैं। 

ठीक इसी प्रकार किसी सप्लाई सोर्स से निकलकर वायर के रास्ते होते हुए जो चीज़ किसी उपकरण तक पहुँचती है और उस उपकरण को चलाती है  हम उस चीज़ को करंट कहते हैं |

उम्मीद है की अब आपको ये  समझ आ गया होगा की करंट यानी की धारा किसे कहते हैं तो चलिए अब हम ये जान लेते हैं की एम्पेयर किसे कहते हैं ?

What is ampere - एम्पेयर किसे कहते हैं ?  एम्पेयर जो होती है वो करंट को मापने की इकाई होती है जिस प्रकार से हीट को मापने की इकाई सेल्सिअस और फ़ारेनहाइट होती है ठीक उसी प्रकार से करंट को पामने की इकाई एम्पेयर होती है इसे (A) द्वारा दर्शाया जाता है, किसी भी सर्किट के करंट को मापने के लिए एम्पेयर मीटर को सीरीज में लगाया जाता है

आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.