Electrical में NO और NC का मतलब क्या होता है और उसका उपयोग क्या है जानिये Full details

नमस्कार "electrohindi.com" में आप सभी का बहोत बहोत स्वागत है

दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं की इलेक्ट्रिकल में NO और NC का मतलब क्या होता है, और इसका उपयोग किन किन जगहों पे किया जाता है इन सारी बातो को हम पूरा डिटेल्स में जानेंगे तो चलिए देखते हैं
तो सबसे पहले हम बात कर लेते हैं NO की तो NO का फुल फॉर्म होता है नॉर्मली ओपन (nomaly open)
अब आप ये सोच रहें होंगे की नॉर्मली ओपन का मतलब क्या होगा??
तो दोस्तों नॉर्मली ओपन का मतलब होता है कोई एक ऐसा सर्किट जो की किसी इलेक्ट्रिकल एक़ुएप्मेन्ट के अन्दर लगा है और वो सर्किट नॉर्मली ओपन रहता है मतलब की वो सर्किट हमेशा खुला रहता है और उसे हम क्लोज करके काम में ले सकते हैं यानी की जो सर्किट खुली है उसे हम बंद करके काम में ले सकते हैं, इसे और अच्छे से समझने के लिए आप उपर दिए गये डायग्राम को ज़रा गौर से देखेंगे तो आपको समझ में आ जायेगा
उपर का जो डायग्राम है वो एक push बटन स्विच का डायग्राम है ये push बटन NO और NC टाइप के होते हैं डायग्राम में जो आप देख रहें हैं वो push बटन स्विच के अन्दर की फंग्सनालिटी है उपर से ये स्विच कैसा दीखता है ये तो आप लोगो ने देखा ही होगा, अगर नहीं देखा तो देख लें:

                                             ***push बटन स्विच***

तो चलिए अब बात कर लेते हैं NC के बारे में
 तो दोस्तों NC का फुल फॉर्म होता है नॉर्मली क्लोज (normaly close), और अगर हम बात करते हैं इसकी कार्य विधि की तो ये भी सेम वैसे ही काम करता है जैसे की NO काम करता है फर्क सिर्फ इतना है की ये उसके ठीक उल्टा काम करता है मतलब अगर NO नॉर्मली ओपन रहता है तो NC नॉर्मली क्लोज और जैसे की NO को हम बंद करके काम में ले सकते हैं ठीक उसी प्रकार NC को हम खोल करके काम में ले सकते हैं,
अब अगर बात करें इनके बंद करने और खोलने की क्रिया के बारे में तो ये दो तरह से होती है, एक तो होता है फिजिकल और दूसरा होता है इलेक्ट्रिकल,
 फिजिकल वाले में हम किसी प्रकार के फिजिकल एक्टिविटी को करके इन्हें बंद करते या खोलते हैं, जैसे की: अपनी अंगुलियों से इन स्विचों को push करना 
इलेक्ट्रिकल वाला क्रिया आटोमेटिक काम करता है और ये push बटन स्विच में नहीं होता है बल्कि ये होता है contactor में ओवरलोड रिले के अन्दर इसके अलावा और भी अलग अलग प्रकार के इलेक्ट्रिकल एक़ुएप्मेन्ट में होता है, NO और NC का टर्मिनल  जिस भी  इलेक्ट्रिकल एक़ुएप्मेन्ट में होता है इसके साथ में एक कोइल (coil) भी लगी होती है और इसी coil के जरिये कोई भी NO या NC कनेक्शन आटोमेटिक ओपरेट होती है जिसे हम इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी कहते हैं 







एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Unknown ने कहा…
Thanks