Single phase मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड चलाने के लिए चेंजओवर की वायरिंग कैसे करते हैं ?

नमस्कार "Electro Technic" में आपका बहोत बहोत स्वागत है...!



*. चेंजओवर के साथ मोटर की कनेक्शन 




दोस्तों अगर आप ये जानना चाहते हैं की सिंगल फेज मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड चलाने के लिए किस चीज का इस्तमाल किया जाता है और उसकी वायरिंग कनेक्शन किस तरह से की जाती है?
तो आप इस पोस्ट को जरुर पढ़िए, शायद आप उपर वाली डाइग्राम को देख कर कंफ्यूज हो रहे होंगे लेकिन घबराएँ नहीं  हम यहाँ पर दूसरा डाइग्राम भी डालेंगे और उसके साथ साथ  वो सारी जानकारी देने जा रहें हैं जिससे आप यह सिख जायेंगे की किसी सिंगल फेज मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड चलाने के लिए हमें क्या क्या लगाना पड़ता है और उसकी वायरिंग कैसे की जाती है, तो चलिए सबसे पहले हम जानते हैं की किसी सिंगल फेज मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड चलाने के लिए हमें क्या लगाना पड़ता है, तो यहाँ पर हम आपको बताना चाहेंगे की मोटर के अलावा हमें एक और चीज़ लगानी पड़ती है जिसका नाम है चेंजओवर स्विच (उपर इमेज देखें) ये मैन्युअल चेंजओवर है वैसे मार्किट में आटोमेटिक चेंजओवर भी मिलते हैं लेकिन उनका इस्तमाल अलग अलग power को चेंज करने के लिए इस्तमाल में लाया जाता है जैसे:- जनरेटर और गोवेरमेंट सप्लाई दोनों उसमे दी जाती है ताकि जब घर में गोवेरमेंट power हो तो घर की लाइट उसी से चले और जैसे ही गोवेरमेंट power चली जाए तो घर की लाइट आटोमेटिक जनरेटर से चले लेकिन एक बात यहाँ पर ध्यान रहे की जनरेटर कभी भी चेंजओवर से चालु नहीं होती उसे आटोमेटिक चालु होने के लिए उसमे आटोमेटिक सिस्टम लगा होना चाहिए नहीं तो जनरेटर को खुद से चालु करना पड़ता है खैर ये तो हो गया आटोमेटिक चेंजओवर के बारे में लेकिन हमारा जो टॉपिक है वो मैन्युअल चेंजओवर का है, तो जो जो काम आप आटोमेटिक चेंजओवर से कर सकते हैं वो सारे काम आप मैन्युअल चेंजओवर से भी कर सकते हैं लेकिन उन सारे कामो के अलावा आप मैन्युअल चेंगओवर का इस्तमाल किसी भी सिंगल फेज या थ्री फेज मोटर को रिवर्स और फॉरवर्ड चलाने के लिए भी कर सकते हैं, मैन्युअल चेंजओवर भी कई प्रकार के होते हैं इनमे से कुछ ऐसे चेंजओवर भी होते हैं जिनसे आप किसी मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड नहीं चला सकते सिर्फ अलग अलग power सप्लाई को चेंज करने के लिए यूज़ कर सकते हैं, लेकिन अगर आप करना चाहें तो थोडा सा जुगाड़ लगा कर आप इसे भी बना सकते हैं, अगर आपको नहीं पता की कैसे होगा तो आप निचे कमेंट में जरुर लिखना, तो चलिए जान लेते हैं की इसकी वायरिंग कनेक्शन कैसे होगी, तो यहाँ पर हमने आपके लिए एक बहोत ही अच्छा डाइग्राम बनाया हुआ है जिससे आपको इसकी वायरिंग कनेक्शन को समझने में काफी आसानी हो जाएगी

                   
*. खूब ध्यान से देखिये इस डाइग्राम को 


तो गाइस इस डाइग्राम में आप देख पा रहें होंगे की एक मोटर जिससे एक कापसिटर को कनेक्शन किया गया है और साथ ही साथ चेंजओवर को भी कनेक्ट किया गया है, एक चीज़ हम यहाँ पर क्लियर कर देना चाहते हैं की ये जो कापसिटर आप देख रहे हैं ये ज्यादातर मोटोरो में पहले से ही फिट रहती हैं और मात्र दो वायर ही बाहर निकला हुआ होता है, तो वैसे मोटर को हमें सबसे पहले अन्दर से खोलना पड़ता है और फिर चेंजओवर के साथ कनेक्शन करना पड़ता है जैसा की डाइग्राम में दिखाया गया है 

आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
विशाल तावडे ने कहा…
Forward ke liye connection thik hai pr reverse me galat hai... Is me reverse to chalegi motor par kitne der chalegi bata nahi sakte.... Winding jal jayegi