सिंगल फेज मोटर का रिवर्स फॉरवर्ड कनेक्शन.?
फ्रेंड्स आज हम आपको बताने जा रहें हैं की अगर किसी सिंगल फेज मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड चलाना है तो उसके लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत पड़ती है और फिर हम उसका वायरिंग कनेक्शन कैसे करते हैं
तो सबसे पहले हम ये जान लेते हैं की हमें किसी भी मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड क्यों चलाना पड़ता है या कब चलाना पड़ता है या वो कौन सी मोटरे हैं जिन्हें हम रिवर्स फॉरवर्ड चला सकते हैं
मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड चलाने की जरुरत क्यों और कब पड़ती है.?
जैसा की आप लोग जानते ही होंगे की आजकल मशीनो का उपयोग कितना तेज़ी से बढ़ रहा है
और इन मशीनो के साथ साथ मोटरो का भी उपयोग काफी बढ़ चूका है ज्यादातर मशीने मोटरों से ही चलती हैं और ऐसे में कई सारे ऐसे मशीन हैं जिन्हें उल्टा और सीधा दोनों प्रकार से चलाना पड़ता है और इसके लिए हम इसमें कई प्रकार के ऐसे कनेक्शन करते हैं की इसे आसानी से उल्टा या सीधा चलाया जा सके उन्ही मेसे एक कनेक्शन आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके लिए हमें चेंजओवर स्विच की जरुरत पड़ती है, तो उम्मीद है की अब आप ये समझ गये होंगे की मोटर को रिवर्स फॉरवर्ड चलाने की जरुरत कब और कहाँ पड़ती है
कौन सी मोटर में ऐसा कनेक्शन कर सकते हैं.?
यहाँ पर हमें एक चीज़ का ख्याल रखना है की हम कभी भी water पम्पिंग वाली मोटर में इस तरह का कनेक्शन नहीं करेंगे यानी की जिन मोटोरो का इस्तमाल पानी को खींचने और पानी की सप्लाई के लिए किया जाता है, क्योंकि उन मोटोरो को उल्टा सीधा चलाने की कोई जरुरत नहीं पड़ती ये मोटरे सिर्फ एक ही डायरेक्शन में चलती है, अगर इन मोटरों में इस तरह का कनेक्शन किया गया तो ये मोटरे जल्दी ही ख़राब हो जाएगी या तुरंत ही जल जायेगी
कनेक्शन कैसे करते हैं..?
तो चलिए अब देख लेते हैं की इसकी वायरिंग कनेक्शन कैसे करते हैं, जैसा की हम जानते हैं की किसी भी सिंगल फेज मोटर से तिन वायर बहार को नकलती है अगर किसी मोटर से दो ही वायर निकली है तो उसमे हमें खुद से एक वायर का कनेक्शन करके तीनो वायर को बहार निकालना पड़ता है, हमने यहाँ पर जो डायग्राम दिखाया है उसे अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा की कनेक्शन कैसे करना है, अगर फिर भी आपको समझने में कोई प्रॉब्लम हो रही है तो आप हमारा ये विडियो देख कर और बेहतर समझ सकते हैं
उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा होगा और आपको कुछ सिखने को मिला होगा हमसे हमेशा जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो कर सकते हैं



