और पोस्ट पढ़े :
कितने लोड पर कितने एम्पियर की MCB लगती है, पक्का कैलकुलेट करें।
1. jection box - जेक्सन बॉक्स
विवरण: - इस बॉक्स का इस्तमाल हम वहां करते हैं जहाँ पर हमें लाइट का पॉइंट देना होता है
2. L bend - एल बेंड
विवरण:- इस एल बैंड का इस्तमाल ओपन टाइप वायरिंग में तब किया जाता है जब हमें ओपन टाइप वायरिंग में उपयोग होने वाले पाइप को एक दिशा से दूसरी दिशा में मोड़ना होता है
3. T - टी
विवरण: - ये टी नाम सुनने में जितना छोटा है इसका काम उतना ही बड़ा है इस टी का इस्तमाल ओपन टाइप वायरिंग में वहां किया जाता है जहाँ पर हमें पाइप के बिच से अगर कही कुछ पॉइंट देना है तो वहां पर हम टी का इस्तमाल कर लेते हैं अगर हम चाहें तो वहां पर जेक्सन बॉक्स को भी लगा सकते हैं परन्तु एक ही रूम में जेक्सन बॉक्स ज्यादा न लगे इसलिए हम टी का इस्तमाल करते हैं
4. selling rose - सेलिंग रोज
विवरण: - सेलिंग रोज का इस्तमाल कहाँ किया जायेगा ये तो इसके नाम से ही अश्पष्ट हो रहा है, सेलिंग में जहाँ पर भी पंखे (fan) का पॉइंट होता है वहां पर हम सेलिंग रोज का इस्तमाल करते हैं
5. sidel - सैडल
विवरण: - जैसा की आप देख सकते हैं यहाँ पर हमने दो तरह के सैडल को दिखाया है और ये दोनों ही सैडल काफी अच्छे हैं मगर दोनों में कुछ थोडा सा अंतर है।
अगर हम बात करते हैं पहले सैडल की तो ये सैडल यूज़ करने में काफी आसान है ये बिलकुल एक क्लिप की तरह है बस इसे पाइप के उपर चढ़ा कर दिवार में मरते चले जाओ,
लेकिन अगर हम बात करते हैं दुसरे वाले की तो ये पहले वाले से काफी अच्छा है। और काफी टिकाऊ भी होता है।
मगर इस पर काम करने में समय थोडा ज्यादा लगता है क्यूंकि इसे लगाने के लिए सबसे पहले हमें इसके निचले वाले पट्टी को दिवार पर लगाना पड़ता है जिसके लिए हमें पहले दिवार में ड्रिल मशीन से होल करना पड़ता है।
फिर उसमे प्लास्टिक या लकड़ी के गिट्टी को डाल कर स्क्रू से उस पट्टी को टाइट करते हैं,और फिर उस पट्टी के उपर पाइप को रख कर सैडल के उपर वाले क्लिप को लगा कर पट्टी में टाइट कर देते हैं।
इसके अलावा जो भी चीज़े उपयोग में आएँगी वो काफी नार्मल हैं जैसे की:- पाइप, वायर, टेप, इत्यादि
हो सकता है कुछ
कॉमन चीजों को यहाँ पर लिस्ट ना किया गया हो अगर ऐसा हुआ है, तो उसके लिए आप हमे क्षमा कर दें या इस पोस्ट के निचे टिप्पणी करके हमें बताये की हमसे क्या गलती हुयी
है हम अपनी तरफ से पूरी कोसिस करेंगे उसे जल्द से जल्द सुधारने की