दोस्तों अगर आप सोलर सिस्टम के बारे में रिसर्च करना शुरू करेंगे तो आपको पता चलेगा की सोलर सिस्टम कई प्रकार के होते हैं। जिसमे से एक ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम का भी नाम आपने जरूर सुना होगा
आज हम बात करेंगे इसी टॉपिक पर की ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम क्या होता है ? वैसे off -grid के अलावा दो और टाइप के सोलर सिस्टम होते हैं।
1. ON-Grid सोलर सिस्टम
2. Hybrid सोलर सिस्टम
ON-Grid सोलर सिस्टम के ऊपर हमने एक पोस्ट लिखा हुआ है जिसे आप ऊपर ON-Grid सोलर सिस्टम पर क्लिक करके देख सकते हैं।
Off-Grid सोलर सिस्टम :
ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम वह सोलर सिस्टम होती है जिसमे सोलर पैनल के साथ-साथ बैटरी और इन्वर्टर भी लगी होती है।
जब सोलर पैनल पर धुप पड़ने लगती है तो उस सोलर पैनल में से DC पावर सप्लाई निकलती है और फिर इन्वर्टर उस DC पावर को AC पावर में बदल देता है। जिससे घर के सभी उपकरण को चलाया जाता है।
और साथ ही साथ "इन्वर्टर", घर में लगे एक बड़ी सी बैटरी (150 AH या 200 AH ) को भी चार्ज करता रहता है जिसका इस्तेमाल रात के समय में किया जाता है जब धुप बिलकुल चली जाती है। इस सिस्टम में बिजली के पावर सप्लाई से कोई कनेक्शन नहीं रहता है।
Off-Grid सोलर सिस्टम के कुछ फायदें और कुछ नुक्सान भी हैं :
फायदें :
1. अगर आप ये सोलर सिस्टम अपने घर में बैठाते हैं तो आप बिना बिजली की कनेक्शन लिए ही 24 घंटे बिजली की सुविधा उठा सकते हैं।
और अगर आपने पहले से बिजली की कनेक्शन ले भी रखीं हैं तो आप उसके बिल को बिलकुल 0 कर सकते हैं और मात्र 10 से 12 महीने में आप अपनी पूरी लागत को निकाल सकते हैं जो आप सोलर सिस्टम को इनस्टॉल करने में खर्च करेंगे।
2. एक बार का इन्वेस्टमेंट और ज़िन्दगी भर के लिए इन्जॉयमेंट
3. बिना बिजली कनेक्शन के बिजली 24 ऑवर
नुक्सान :
1. इसकी कीमत थोड़ी सी ज्यादा है3. इसमें लगे बैटरी को हमेशा मेंटेन करना पड़ता है
अब अगर आपको एक अच्छा सा Off-Grid सोलर सिस्टम लेना है तो आप कहाँ से लेंगे ?
तो इसके लिए हमने निचे कुछ ऐसे कंपनियों के नाम और उनके लिंक दे रखें हैं जहाँ से आप एक बढ़िया सा ऑफ़ ग्रिड सोलर सिस्टम ले सकते हैं





