कितने लोड पर कितने एम्पियर की M.C.B लगती है पक्का कैलकुलेट करें ?
दोस्तों अक्सर आप में से कई हमारे दोस्त ये पूछते रहते हैं की कितने लोड पर कितने एम्पेयर की M C B लगती है इसका कोई फार्मूला बताएं, तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम यही जानेंगे की कौन से फॉर्मूले की मदद से हम ये कर सकते हैं।
वैसे तो आप इस वीडियो को देख कर भी समझ सकते हैं। लेकिन अगर आप वीडियो नहीं देखना चाहते या वीडियो में आपको अच्छे से समझ में नहीं आया है तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।
दोस्तों फार्मूले को समझने के लिए मान लेते हैं की एक रूम में 100वाट की दो बल्ब लगी है और 60वाट का एक पंखा, और 500वाट के आयरन को यूज़ करने के लिए एक पावर सॉकेट दिया हुआ है तो इस रूम की सर्किट के लिए कितने एम्पेयर की MCB लगेगी ?
फार्मूला: I = P/V
हमें इसी फॉर्मूले को यूज़ करना है यहाँ पर अगर आप I, P, और V का मतलब नहीं जानते तो निचे देखिये
I = करंट या एम्पेयर
V = वोल्टेज
P = पावर या वाट
इस हिसाब को बनाने के लिए सबसे पहले हमें इस रूम में यूज़ हो रही सभी उपकरणों के वॉट्स को जोड़ना होगा जैसे की : 100+100+60+500 = 760 वाट,
इसके बाद आता है वोल्टेज, तो दोस्तों हम सभी ये जानते हैं की किसी भी घर की जो रेगुलर वोल्टेज होती है 220 से 230 तक होती है, तो हम इन दोनों में से किसी एक को ले लेंगे
P = 760
V = 220
I = ?
तो अब हमारे पास इन दो चीज़ो का हिसाब मिल चूका है, वाट हमें पता है वोल्टेज हमें पता है, अब जो हमें पता करना है वो है करंट यानि एम्पेयर और यही होगा हमारे M C B का साइज
तो दोस्तों अब अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन के कैलकुलेटर या किसी सादे पेपर पर लिख कर ऊपर दिए गए फॉर्मूले के अनुसार कैलकुलेशन करेंगे तो आपको एक सही आंसर मिल जायेगा
फॉर्मूले के अनुसार I = P/V
> I = 760/220 = 3.45
> I = 3.45
दोस्तों यहाँ पर हमारा जो करंट निकलकर आया है वो है 3.45
तो अब सवाल ये आता है की क्या हम 760वाट लोड के लिए 3.45 एम्पेयर की ही M C B यूज़ करेंगे ?
तो इसका जवाब है नहीं क्यूंकि पहली बात तो ये की अभी तक कोई भी M C B 3.45 एम्पेयर की नहीं है और दूसरी जो सबसे जरुरी चीज़ है वो ये है की हमें कभी भी कैलकुलेशन करने पर जो आंसर मिलते हैं उतने या उससे कम की M C B नहीं लगानी है बल्कि उससे कुछ ऊपर राशि की एम्पेयर वाली M C B लगानी है।
तो इस तरह से अगर हमारा कैलकुलेशन का आंसर 3.45 एम्पेयर आया है तो यहाँ पर हमें 3.45 से अधिक यानी की 6 एम्पेयर या 10 एम्पेयर की M C B लगानी होगी।
आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |



Nice article
Very good and very nice
https://mechanicalelectric.blogspot.com/?max-results=6