नमस्कार दोस्तों Electroहिंदी.com में आप का बहुत बहुत स्वागत है।
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की तार और केबल के बिच क्या अंतर है।
हम जानेंगे की तार क्या होता है, और केबल क्या होता है।
सबसे पहले तो हम तार और केबल के किताबी परिभाषा को जानेंगे, और उसके बाद हम उन परिभाषाओ के अर्थ को खूब अच्छे से समझेंगे, एक एक शब्द के अर्थ को हम यहाँ पर आपको अच्छे से बताने वाले हैं।
तो चलिए शुरू करते हैं तार के परिभाषा से
तार :

परिभाषा का अर्थ: दोस्तों सबसे पहले हम आपसे ये कहना चाहते हैं की आप इस परिभाषा को एक बार खूब गौर से देखें और ज़रा सा अपने दिमाग पर जोर डाले और इसे समझने की कोसिस करे कम से कम 30 सेकंड
अब उम्मीद है की आपको कुछ न कुछ तो जरूर समझ में आया ही होगा, और अगर नहीं समझे तो कोई बात नहीं अब आप इसे समझने के लिए तैयार हो चुके हैं। तो चलिए समझते हैं......!
* विधुतधारा प्रवाह - इसका मतलब होता है विधुत का बहाव या करंट का बहाव जैसे किसी पलम्बर पाइप के अंदर से पानी का बहाव होता है ठीक उसी प्रकार वायर्स के अंदर से विधुत का बहाव होता है जिसे विधुतधारा कहा जाता है
* मार्ग प्रस्तुत करनेवाला - इसका मतलब तो बिलकुल साफ़ है मार्ग का मतलब है रास्ता और मार्ग प्रस्तुत करनेवाला का मतलब होगा रास्ता देनेवाला, जैसे अगर किसी दो मंजिले मकान के छत पर पानी का टैंक लगा है और सबसे निचले फ्लोर पर बाथरूम में पानी लाना है तो उसके लिए मार्ग कौन प्रस्तुत करेगा ? जवाब है पाइप
ठीक इसी प्रकार अगर हमें किसी बल्ब या पंखे को चलाना है तो उसके लिए हमें करंट चाहिए और करंट को मार्ग प्रस्तुत करती है वायर या तार जो की एक प्रकार का चालक है
* वृत्तिये कटाक्ष क्षेत्रफल वाला - इसका मतलब होता है गोल कटा हुआ क्षेत्रफल वाला, जब आप किसी तार के एक सिरे को देखेंगे तो आपको ये दिखेगा की उसका सिरा गोल कटा हुआ होता है जैसा की आप निचे इमेज में भी देख सकते हैं।
* नंगा अथवा इंसुलेटेड - नंगा यानी की जिस तार के ऊपर किसी भी प्रकार का कवर न हो सिर्फ और सिर्फ तार ही हो, और इंसुलेटेड यानी जिस तार के ऊपर pvc का कवर चढ़ा हो या किसी विशेष प्रकार का रबर चढ़ा हो या उसके ऊपर अन्य किसी भी प्रकार का कवर चढ़ा हो तो उसे हम इंसुलेटेड कहते हैं।
* चालक - कोई भी ऐसा वस्तु या पदार्थ जो अपने अंदर से विधुत धारा प्रवाह होने दे उसे हम चालक कहते हैं। जैसे की : सोना, चांदी, लोहा, अल्लुमिनिअम, ताम्बा,......इत्यादि
अंतिम निष्कर्ष : दोस्तों तार के परिभाषा के सभी शब्दो के अर्थो को अच्छे से समझने के बाद ये निष्कर्ष आया है की किसी भी सिंगल तार को ही तार कहेंगे चाहे उसपर इंसुलेशन चढ़ा हो या वो नंगा हो चलिए हम इसे एक इमेज के जरिये समझते हैं।
जैसा की आप इस इमेज में देख पा रहे होंगे की किस तरह से एकझुण्द तारो के अंदर से तीन तार को अलग अलग किया गया है ये जो तीन तार है इस में से किसी भी एक को हम तार कहेंगे और अगर ये तीनो एक साथ हो जाए तो हम इसे तार नहीं कह सकते तब ये एक केबल कहलायेगा। निचे कुछ तार के इमेज दिए गए हैं जिन्हे देखकर आप और भी अच्छे से समझ सकते हैं की तार कैसा होता है।
तार.image 1
तार.image 3
उम्मीद है की तार के बारे में आप को अच्छे से समझ में आ गया होगा।
अब बात करते हैं केबल के बारे में...!
केबल:

परिभाषा का अर्थ: दोस्तों यहाँ पर भी हम यही कहना चाहेंगे की पहले आप इस परिभाषा को एक बार खूब गौर से देखें और ज़रा सा अपने दिमाग पर जोर डाले और इसे समझने की कोसिस करे कम से कम 30 सेकंड
अब उम्मीद है की आपको कुछ न कुछ तो जरूर समझ में आया ही होगा, और अगर नहीं समझे तो कोई बात नहीं अब आप इसे समझने के लिए तैयार हो चुके हैं। तो चलिए समझते हैं......!
* एक अथवा अनेक - इसका मतलब होगा एक या एक से अधिक
* ऐंठे हुए तारोंवाला अथवा पट्टी वाला - ऐंठा हुआ तार जैसा की आप निचे इमेज में देख सकते हैं, और पट्टी वाला भी आप निचे इमेज में देख सकते हैं।
ऐंठा हुआ तारो वाला केबल
पट्टी वाला
* आवरण युक्त - इसका मतलब होता है इंसुलेटेड और इंसुलेटेड का मतलब तो आप पहले ही देख चुके हो
अंतिम निष्कर्ष: दोस्तों केबल के परिभाषा के सभी शब्दों के अर्थो को अच्छे से समझने के बाद ये निष्कर्ष निकला है की अगर एक साथ दो या दो से अधिक तार हो और उसके ऊपर इंसुलेशन चढ़ा हो तो वह केबल कहलाता है। जैसा की ऊपर के दो इमेज को आप देख सकते हैं और निचे कुछ और केबल का इमेज दिया गया है जिसे देख कर आप और भी अच्छे से समझ सकते हैं।
केबल image 1
केबल image 2
केबल image 3
आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |












