अगर आप इलेक्ट्रिकल में नए हैं और आप को अभी तक ये नहीं पता है की इलेक्ट्रिकल में कौन सा वायर या कौन से कलर का वायर कहाँ पर यूज़ किया जाता है तो आप बिलकुल सही जगह पर आ चुके हैं क्यूंकि हम यहाँ पर आपको ये बताने जा रहें हैं की कौन से कलर का वायर कहाँ पर यूज़ किया जाता है
तो यहाँ पर सबसे पहले तो हम बात कर लेते हैं की इलेक्ट्रिकल में कितने प्रकार के वायर होते हैं मतलब की इलेक्ट्रिकल में वो कौन कौन सी चीज़े हैं जिनके लिए हम वायरो के कलर का सेलेक्सन करते हैं।
तो यहाँ पर सबसे पहले जो आता है वो है फेज जो की तिन प्रकार का होता है और फिर न्यूट्रल और उसके बाद अर्थिंग ये तो हो गएँ सर्किट के वायर, अब अगर हम चाहें तो लाइट और पंखे के लिए भी वायर का कलर सेलेक्ट कर सकते हैं लेकिन ये कही कही वायरमैन पर भी निर्भर करता है की वो लाइट और पंखे के लिए कौन सा कलर उपयोग करना चाहता है।
इसके अलावा टू वे के लिए कौन से कलर का वायर यूज़ करना है ये भी वायरमैन ही तय कर सकता है, परन्तु अगर हम बात करते हैं सर्किट के सभी वायरो की जैसे की फेज न्यूट्रल और अर्थिंग की तो उसमे हमें कोई भी मनमानी नहीं करनी चाहिए मतलब ये की उनके लिए जो सिस्टेमेटिक कलर है हमें उसे ही फॉलो करना चाहिए तो आखिर क्या है वो सिस्टेमेटिक कलर चलिए जानते हैं।

