कौन से स्विच बोर्ड में कितना स्विच लगता है ?

 




दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं की कौन से स्विच बोर्ड में कितना स्विच लगता है,
तो सबसे पहले हम यहाँ पर आपको एक चीज़ बता देना चाहते हैं की हम यहाँ पर आपको मोडुलर स्विच बोर्ड के बारे में बताने जा रहें हैं जो की अंडरग्राउंड वायरिंग में उपयोग किया जाता है और साथ ही साथ हम आपको यहाँ पर कुछ फोटोज भी दिखायेंगे जिससे आपको समझने में आसानी होगी
तो दोस्तों सबसे पहले हम ये जान लेते हैं की मोडुलर स्विच बॉक्स होता क्या है?


तो दोस्तों मोडुलर स्विच बोर्ड स्पेसली अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए ही बनाया गया है इसमें टोटल तिन भाग होते हैं पहला होता है बॉक्स जो दिवार के अन्दर डालना होता है ये बॉक्स लोहे, स्टील इत्यादि का हो सकता है या फिर प्लास्टिक का भी हो सकता है, ये आपके उपर निर्भर करता है की आप कौन सा बॉक्स देना चाहते हैं।


अब दूसरा जो भाग है वो है स्विच प्लेट जो उस बॉक्स के उपर लगती है उसी प्लेट में सारे स्विच को बैठाया जाता है और इसमें लगने वाले सारे स्विच क्लिपिंग टाइप के होते हैं जिन्हें लगाना बहोत ही आसान है स्विच को प्लेट में फंसा कर हल्का सा प्रेस करने पर ये बहोत ही आसानी से स्विच प्लेट के अन्दर जाकर बैठ जाता है।


अब जो तीसरा भाग है वो है स्विच प्लेट का कवर जब सारे स्विच लग जाते हैं और जब स्विच प्लेट को बॉक्स के उपर फिट कर दिया जाता है तब उसके उपर से उसके कवर को लगा दिया जाता है
उम्मीद है की अब आप ये समझ गये होंगे की मोडुलर बॉक्स क्या होता है, अब चलिए हम आपको बताते हैं की कौन से स्विच बोर्ड में कितना स्विच लगता है।



तो जैसा की इसका नाम ही मोडुलर है तो इसी प्रकार इसमें कई मोडल के स्विच बोर्ड आते हैं जैसे की- 2मोडल, 3मोडल, 4मोडल, 6मोडल, 8मोडल, 12मोडल...इत्यादि। 

तो यहाँ पर जो भी स्विच बोर्ड जितने मोडल का होता है उसमें उतना ही स्विच लगता है, उदहारण के तौर पे: अगर स्विच बोर्ड 2मोडल का है तो उसमे स्विच भी दो ही लगेंगी और अगर स्विच बोर्ड 4मोडल का है तो उसमे चार स्विच लगेंगी इसी तरह से मोडुलर स्विच बोर्ड में स्विच लगती है

कुछ मोडुलर प्लेट आपको ऐसे भी मिल जायेंगे जिनमे  आठ की जगह नौ स्विच लगा सकते हैं और उसे 8मोडल बॉक्स पर ही बैठाया जाता है





आशा करते हैं आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया होगा electrohindi.com में आने के लिए आपका धन्यवाद



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.