what is resistance - प्रतिरोध किसे कहते हैं ?

what is resistance - प्रतिरोध किसे कहते हैं ?

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की प्रतिरोध यानि की रेजिस्टेंस किसे कहते हैं | तो चलिए शुरुआत करते हैं इसके परिभाषा से 





परिभाषा: यह किसी भी पदार्थ का वह गुण है जो पदार्थ के अन्दर से करंट को निकलने नहीं देता या करंट चलने में बाधा डालता है इसको R से दर्शाते हैं और इसकी नापने की इकाई ओम (ohm) है 

ओम-ohm: प्रतिरोध को मापने की इकाई कोओम कहते हैं, जिस तरह करंट को एम्पेयर में मापा जाता है ठीक उसी प्रकार प्रतिरोध को ओम में मापा जाता है |

परिभाषा का अर्थ : दोस्तों ऊपर लिखे गए परिभाषा का अर्थ ये है की - किसी भी पदार्थ के अन्दर या यूँ कहें की किसी भी चालक के अन्दर एक ऐसी गुण या एक ऐसी चीज़ होती है जो करंट को अपने अन्दर से पास होने में रुकावट डालती है | जैसे की निचे दी गयी तस्वीर में भी आप देख सकते हैं और इसको प्रक्टिकली समझ सकते हैं | 



दोस्तों इस तस्वीर में आप देख रहें होंगे की एक मोटर से एक पाइप के जरिये पानी को आगे बहाया जा रहा है | दोस्तों ठीक इसी प्रकार से करंट को भी वायर के जरिये एक स्थान से दुसरे स्थान तक ले जाया जाता है  अब आप इस तस्वीर को एक बार गौर से देखें और मात्र दो मिनट के लिए आप ये समझे की इसमें जो पाइप है वो हमारा वायर है और इस पाइप के अन्दर से जो पानी बह रही है वो करंट है तो पाइप के अन्दर जो छोटे-छोटे कंकड़ के टुकड़े है वो क्या होगा...??? जवाब है प्रतिरोध क्यूंकि यही वो छोटे-छोटे कंकड़ के टुकड़े हैं जो पानी को अपने अन्दर से होकर नहीं जाने देते हैं | और ठीक इसी प्रकार से दुनिया में जितने भी पदार्थ हैं या जितने भी चालक हैं उन सब के अन्दर प्रतिरोध की मात्र पायी जाती है | 
आशा करते हैं की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें सपोर्ट करने के लिए फॉलो जरुर करें |
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो निचे कमेंट जरुर करें |

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Unknown ने कहा…
Accha laga bahut jada
Unknown ने कहा…
Ferfact teach